बाजपुर। नगर के मोहल्ला पहाड़ी काॅलोनी में एक युवक संदिग्धावस्था में पंखे के कुंडे पर लटका मिला।
शुक्रवार दोपहर शहर के मोहल्ला पहाड़ी काॅलोनी निवासी मनबोध का बेटा दिनेश (27) उर्फ राहुल कमरे में साड़ी से पंखे कुंडे पर लटका मिला। इस दौरान परिजन बाहर गए थे। घर में बुजुर्ग दादी थी। घर आए पड़ोस के एक युवक ने दिनेश को कमरे में लटका देखा। उसे अचेतावस्था में उप जिला चिकित्सालय ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
सूचना पर एसएस आई जसबीर सिंह चौहान, एसआई देवेंद्र मनराल मौके पर पहुंचे। जांच पड़ताल कर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के अनुसार मृतक नशे का आदी था। कुछ दिन पहले उसने घर का सामना बेचने की कोशिश की थी। सभासद जगजीत सिंह ने बताया कि दिनेश की अभी शादी नहीं हुई थी। संवाद