फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kashipur: कोयला गोदाम में एंगल से लटका मिला युवक का शव, आत्महत्या की आशंका

Mon, 08 Jun 2026 05:12 PM IST
गायत्री जोशी संवाद न्यूज एजेंसी, काशीपुर

सार

काशीपुर के खड़कपुर देवीपुरा स्थित एक कोयला गोदाम में युवक का शव एंगल से लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया और मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
मृतक जितेंद्र - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

काशीपुर में एक युवक का शव खड़कपुर देवीपुरा स्थित कोयला गोदाम में एंगल से लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। मृतक अविवाहित बताया गया है। पुलिस ने आत्महत्या की आशंका जताई है।

मोहल्ला टांडा उज्जैन निवासी जितेंद्र कश्यप (32) पुत्र सीताराम खड़कपुर देवीपुरा स्थित एक कोयला गोदाम में कार्य करता था। रविवार को सुबह 11 बजे वह ड्यूटी पर गया था। शाम को उसके मित्र विशाल ने फोन कर उसे गोदाम से घर ले जाने को कहा तो जितेंद्र ने उसे वहां आने से मना कर दिया। देर रात 11 बजे तक भी जब वह ड्यूटी से वापस नहीं लौटा तो परिजनों ने उसे फोन किया लेकिन उसका फोन बंद पाया गया। सुबह 8 बजे कर्मियों ने गोदाम का दरवाजा खोला तो जितेंद्र का शव एंगल से लटका मिला। सूचना पर आईटीआई पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। जितेंद्र चार भाइयों में सबसे छोटा था। वह अविवाहित था। इसी साल उसके माता-पिता की भी मृत्यु हो चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें