फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऊधमसिंह नगर: काशीपुर में अलग-अलग स्थानों पर मिले दो युवकों के शव, दो मौतों में नशे की आशंका

Tue, 27 Oct 2026 11:46 PM IST
Heera अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर

सार

काशीपुर में अलग-अलग जगहों पर दो नशे के आदी युवकों के शव मिलने से सनसनी फैली; पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपे गए।

विज्ञापन
काशीपुर में अलग-अलग स्थानों पर मिले दो युवकों के शव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

काशीपुर शहर में अलग-अलग जगहों पर दो युवकों के शव मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस के अनुसार, दोनों युवक नशे के आदी थे। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया।

पहला मामला मुरादाबाद रोड का है। सोमवार सुबह पुलिस को सूचना मिली कि ट्रैक्टर एजेंसी के पास देशी शराब भट्टी के निकट एक युवक अचेत अवस्था में पड़ा है। सूचना पर बांसफोड़ान चौकी के एसआई दिनेश बिष्ट टीम के साथ पहुंचे और 108 एंबुलेंस से उसे सरकारी अस्पताल भिजवाया जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। बाद में अंकुर जाटव ने शव की शिनाख्त अपने भाई रोहित सागर पुत्र प्रेम सिंह, निवासी मोहल्ला कानूनगोयान पक्का कोट के रूप में की।

दूसरा मामला देर शाम का है। गंगेबाबा मंदिर के पास शराब भट्टी के सामने खेत में एक युवक का शव मिला। सूचना पर कोतवाली के एसआई सुरेंद्र कुमार मौके पर पहुंचे। मृतक की शिनाख्त शाकिर (48) पुत्र अब्दुल मजीद, निवासी महेशपुरा के रूप में हुई। मृतक के भाई नासिर ने बताया कि शाकिर नशे का आदी था। सीओ प्रशांत कुमार ने बताया कि दोनों युवकों के शवों का पोस्टमार्टम कराया गया है। उन्होंने बताया कि प्रथम दृष्टया मौत का कारण नशा ही लग रहा है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें