रुद्रपुर। भारत विकास परिषद की विवेकानंद शाखा की ओर से रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। मंगलवार को शिविर सिडकुल स्थित एसएलजी ब्राइट वायर्स फैक्टरी परिसर में हुआ। इसका उद्घाटन ब्लड बैंक प्रभारी रुमिका तिवारी ने किया। इस दौरान 34 यूनिट रक्त संग्रहित हुआ और छह लोग प्रथम बार रक्तदाता बने। वहां संजय राधू, शीशपाल सिंह राणा, सौरभ अग्रवाल, प्रतीक तुलस्यान, सुधांशु आदि थे। ब्यूरो