फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्लाक प्रमुख और प्रधान के बीच थाना परिसर में मारपीट

Sat, 12 Mar 2016 12:39 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊधमसिंह नगर
विज्ञापन
मारपी, - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
ब्लाक प्रमुख और ग्राम प्रधानों के बीच चल रहा मनमुटाव खुलकर सामने आ गया है। ब्लाक प्रमुख गुरुमुख सिंह और प्रधान संघ के अध्यक्ष तरसेम सिंह में आईटीआई थाना परिसर में मारपीट हुई। पुलिस ने बमुश्किल दोनों पक्षों को छुड़ा कर अलग किया। सीओ ने दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास किया जब नहीं माने तो दोनों की तहरीर ले ली।
विज्ञापन


शुक्रवार शाम प्रधानों की कुंडेश्वरी मार्ग पर स्थित रिसोर्ट शगुन गार्डन में प्रेस वार्ता थी। वार्ता समाप्त होने के बाद प्रधान जैसे ही सड़क पर आए। तभी ब्लाक प्रमुख भी पहुंच गए। उनकी प्रधान बबलू चौधरी से कहासुनी हो गई। घटना की सूचना मिलते ही सीओ ने आईटीआई थाना से पुलिस भेजी। पुलिस दोनों पक्षों को बुलाकर थाने ले आई। 
तब थाना परिसर में ही ब्लाक प्रमुख गुरुमुख सिंह व प्रधान संघ के अध्यक्ष तरसेम सिंह में गाली गलौच के बाद मारपीट शुरु हो गई। पुलिस व होमगार्ड ने दोनों पक्षों को बड़ी मुश्किल से छुड़ाया। 
विज्ञापन


इसी दौरान ब्लाक प्रमुख के पक्ष में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता व प्रधान संघ के अध्यक्ष तरसेम सिंह के पक्ष में प्रधान पहुंच गए। सीओ ने दोनों पक्षों को बैठा कर सुना। दोनों ने एक दूसरे पर विकास कार्यों में भ्रष्टाचार का आरोप लगाया। ब्लाक प्रमुख ने प्रधानों पर आज ब्लाक के बाबू से कार्ययोजना की सूची जबरन लेने का आरोप लगाया। 

उधर, प्रधानों ने प्रमुख पर बिना वजह बदनाम करने, प्रधान बबलू चौधरी के अपहरण का प्रयास करने, उसकी गाड़ी से चाबी छीनने का आरोप लगाकर कहा कि प्रधान जब ब्लाक प्रमुख द्वारा बबलू चौधरी के अपहरण करने का प्रयास करने की रिपोर्ट दर्ज कराने आईटीआई थाने आ रहे थे उसी समय ब्लाक प्रमुख व उनके साथियों ने उनके साथ मारपीट की। सीओ ने दोनों पक्षों की ओर से तहरीर ले ली है। 

एक दूसरे पर लगाए आरोप
काशीपुर। दोनों पक्षों ने पुलिस में तहरीर देकर एक दूसरे पर गंभीर आरोप लगाए। ब्लाक प्रमुख ने तहरीर में कहा कि प्रधानों ने आज ब्लाक के बाबू से कार्ययोजना की सूची जबरन छीन ली। अगर उनको जरूरत थी तो उससे मांग लेते। जबकि प्रधान संघ के अध्यक्ष तरसेम सिंह ने कहा कि वह प्रमुख द्वारा बबलू चौधरी के अपहरण के प्रयास की थाने में रिपोर्ट दर्ज करने आए थे कि थाना परिसर में ही प्रमुख और उसके साथ आए गुंडों ने उसके साथ मारपीट की। पुलिस मामले की जांच कर रही है। इस दौरान ग्राम प्रधान बबलू चौधरी, सोनू, दिनेश, सरफराज आलम, आनंद कुमार और वरिष्ठ कांग्रेस नेता मुकेश मेहरोत्रा, शफीक अंसारी, अब्दुल सलीम, बार एसोसिएशन अध्यक्ष आनंद रस्तोगी, अशोक सक्सेना आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें