फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: कुष्ठ आश्रम में दिए कंबल और सेल्फ केयर किट

Fri, 31 Jan 2025 12:34 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि और कुष्ठ निवारण दिवस के अवसर पर सीएमओ डॉ. मनोज कुमार शर्मा ने कंबल और सेल्फ केयर किट बांटे। सीएमओ ने कहा कि कुष्ठ रोग को समाप्त करने के लिए सबको मिलकर प्रयास करने होंगे। कुष्ठ के बारे में फैली भ्रांतियों को समाप्त करना होगा। जिला कुष्ठ रोग अधिकारी डॉ. डीपी सिंह ने बताया कि कुष्ठ से पीड़ित व्यक्तियों के लिए एमडीटी दवा सभी सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों पर मुफ्त उपलब्ध है। कुष्ठ सलाहकार डॉ. रविंद्र पाल सिंह ने बताया कि जिले में 30 जनवरी से 13 फरवरी तक कुष्ठ पखवाड़ा मनाया जाएगा। विद्यालयों में क्विज शो, रैली और अन्य गतिविधियों का आयोजन कराया जाएगा। सीएमओ कार्यालय में अधिकारी, कर्मचारियों ने कुष्ठ रोग को मिटाने की शपथ ली। एसीएमओ डॉ. एसपी सिंह, बीडी पांडे, एलआर भट्ट आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें