गदरपुर में भाकियू के प्रदेश अध्यक्ष और जिलाध्यक्ष का स्वागत करते किसान।
- फोटो : RUDRAPUR
गदरपुर। भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) के प्रदेश अध्यक्ष कर्म सिंह पड्डा एवं जिलाध्यक्ष गुरसेवक सिंह का गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा पहुंचने पर ब्लॉक कार्यकारिणी ने स्वागत किया। इस मौके पर पड्डा ने कहा कि किसान यूनियन एक गैर राजनीतिक किसानों का संगठन है। भविष्य में यूनियन का चुनाव मैदान में उतरने का कोई इरादा नहीं है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के तीनों कृषि कानूनों को रद्द करने तक आंदोलन जारी रहेगा। संचालन यूनियन के ब्लॉक अध्यक्ष राजेंद्र सिंह मक्कड़ ने किया। वहां पर जिला सचिव विनोद गुंबर, मलूक सिंह खिंडा, अशोक सेठी, करनैल सिंह, प्रीत सिंह, श्यामचंद्र कंबोज, सरदार शीतल सिंह, हरप्रीत सिंह आदि थे।