जसपुर में गेंहू क्रय केंद्र का निरीक्षण करते भाकियू के सदस्य।
- फोटो : KASHIPUR
जसपुर। भाकियू सदस्यों ने कृषि उत्पादन मंडी समिति स्थित गेहूं क्रय केंद्रों और सहकारिता विभाग के पतरामपुर गेहूं क्रय केंद्र का बृहस्पतिवार को औचक निरीक्षण किया। इसके बाद तहसीलदार बीसी आर्य को ज्ञापन देकर गेहूं क्रय केंद्रों पर बिजली व्यवस्था और कृषि उत्पादन मंडी समिति के गेहूं क्रय केंद्र पर चहारदीवारी निर्माण कराए जाने कि मांग की। भाकियू जिला अध्यक्ष प्रेम सिंह सहोता ने बताया कि कुछ किसानों द्वारा गेहूं क्रय केंद्रों पर भ्रष्टाचार किए जाने की शिकायत मिली थी। ब्लॉक क्षेत्र के सभी क्रय केंद्रों पर गेहूं की खरीद सही तरीके से कराई जा रही है। किसानों को निरीक्षण में कोई खामी नहीं मिली। ज्ञापन देने वालों में प्रेम सिंह सहोता, बलदेव सहोता, रघुवीर सिंह, मुख्तार सिंह, इंद्रपाल सिंह, गुरपेज सिंह, रंजीत सिंह, सर्वजीत सिंह आदि थे।