फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बृजभूषण को बचा रहा है भाजपा का टैग : मीना शर्मा

Sat, 03 Jun 2023 01:03 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
रुद्रपुर में प्रेस वार्ता करतीं महिला कांग्रेस की पदाधिकारी। संवाद
विज्ञापन
रुद्रपुर। भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ धरना दे रही महिला पहलवानों के समर्थन में महिला कांग्रेस खुलकर सामने आ गई है। संगठन के पदाधिकारियों ने सांसद बृजभूषण की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की है।
विज्ञापन

शुक्रवार को रुद्रपुर सिटी क्लब में प्रेस वार्ता करते हुए महिला कांग्रेस की वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष मीना शर्मा ने कहा कि एक माह से भी अधिक समय से महिला पहलवान धरने पर बैठी हैं। कहा कि बृजभूषण पर यौन शोषण का आरोप लगाकर उसकी गिरफ्तारी की मांग की जा रही है, लेकिन वह पुलिस गिरफ्त से बाहर है।
मीना शर्मा ने कहा कि भाजपा के टैग के कारण बृजभूषण बच रहे हैं। इसी तरह उत्तराखंड में भी अंकिता भंडारी हत्याकांड को भी दबाया जा रहा है क्योंकि इसमें भी आरोपी बीजेपी से जुड़े हैं।
विज्ञापन

उन्होंने भाजपा महिला नेता निर्मला सीतारमण, स्मृति ईरानी और मीनाक्षी लेखी से महिला पहलवानों का समर्थन करने आरोपी के विरुद्ध कार्रवाई में मदद करने की अपील की।
कांग्रेस महानगर अध्यक्ष मोनिका ढाली ने कहा कि मेडल प्राप्त कर देश का सम्मान बढ़ाने वाली महिला पहलवानों की उपेक्षा बर्दाश्त नहीं की जाएगी। वहां पर कांग्रेस प्रदेश सचिव सपना गिल, नगर वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रीति साना मौजूद रहीं।
-


महिला पहलवानों की आवाज दबा रही है केंद्र सरकार : रेखा


खटीमा। महिला कांग्रस की जिलाध्यक्ष रेखा सोनकर ने कहा कि महिला पहलवानों को न्याय मिलना चाहिए। उन्होंने कहा कि देश को सम्मान दिलाने वाली महिला पहलवान स्वयं के अस्तित्व के लिए संघर्ष कर रही हैं। यह देश के लिए शर्मनाक बात हैं।

पीलीभीत रोड स्थित पार्टी कार्यालय पर पत्रकारों से महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष रेखा सोनकर ने कहा कि सरकार ब्रजभूषण को कानून का पाठ पढ़ाने के बजाय उसे बचा रही है। जिलाध्यक्ष ने कहा कि यदि सरकार एक सप्ताह के भीतर ब्रजभूषण को गिरफ्तार नहीं करती है तो महिला कांग्रेस उग्र आंदोलन करेगी। वहां महिला कांग्रेस प्रदेश महासचिव लीला चंद, प्रदेश उपाध्यक्ष कृष्णा नेगी, मीडिया प्रभारी विद्या यादव आदि थीं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें