फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का किया स्वागत

विज्ञापन
रुद्रपुर नगर निगम में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत करते कार्यकर्ता। - फोटो : RUDRAPUR
विज्ञापन
रुद्रपुर। भाजपा के चुनाव प्रबंधन विभाग के नवनियुक्त प्रदेश सहयोग संयोजक भारत भूषण चुघ, स्वच्छ भारत अभियान के प्रदेश सह संयोजक तरुण दत्ता और अल्पसंख्यक मोर्चा के कुमाऊं संयोजक परवेज खान का नगर निगम में कार्यकर्ताओं ने पगड़ी पहनाकर फूलमालाओं से स्वागत किया। कार्यकर्ताओं ने मिठाई बांटी। मेयर रामपाल सिंह ने कहा कि तीनों ही नेता पार्टी के लिए समर्पित रहे हैं। पार्टी के प्रति निष्ठा और समर्पण भाव देखते हुए हाईकमान ने तीनों नेताओं को अहम जिम्मेदारियां सौंपी हैं। तीनों पदाधिकारियों ने सभी का आभार जताया। वहां भाजयुमो के पूर्व जिलाध्यक्ष विकास शर्मा, भाजपा उत्तरी मंडल अध्यक्ष राकेश सिंह, पार्षद रजनी रावत, प्रमोद शर्मा, निमित शर्मा, विधान राय, भुवन गुप्ता, डॉ राकेश सिंह,बबलू सागर, संतोष पाल, तोसिम खान, शाकिर सैफी, जिशान सैफी, रफीक सैफी, राज कोली आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें