जसपुर में कीटनाशक का छिड़काव कराते गुरुद्वारा प्रबंध समिति के सदस्य
- फोटो : AMAR UJALA
जसपुर। विधानसभा क्षेत्र की श्रमिकों की बस्तियों में एवं जरूरतमंदों को भोजन खिलाने के लिए भाजपाइयों ने मोदी टिफिन बांटे। गुरुद्वारा प्रबंध समिति के सदस्यों ने नगर में कीटनाशक दवाओं का छिड़काव कराया। मंगलवार को दूसरे दिन भाजपाइयों ने 500 मोदी टिफिन का गरीबों में वितरण किया।विधानसभा क्षेत्र में मोदी किचन का प्रभारी भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मुकेश कुमार को बनाया है। टिफिन वितरण का दायित्व तीनों मंडलों के पदाधिकारियों को सौंपा है । उधर गुरुद्वारा प्रबंध समिति के सदस्यों ने गरीबों के लिए गुरुद्वारे में लंगर की व्यवस्था शुरू की है। तथा नगर में कीटनाशक दवाइयों का छिड़काव कराया।