फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रुद्रपुर: मेयर-विधायक के नेतृत्व में भाजपा का कांग्रेस विरोधी प्रदर्शन, राहुल गांधी का पुतला फूंका

Sat, 05 Sep 2026 02:03 PM IST
Heera अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर

सार

रुद्रपुर में कांग्रेस की नीतियों और जनविरोधी रवैये के खिलाफ भाजपा ने शुक्रवार को मेयर विकास शर्मा और विधायक शिव अरोरा के नेतृत्व में कलेक्ट्रेट परिसर के बाहर धरना-प्रदर्शन किया। 
विज्ञापन
कांग्रेस के विरोध में भाजपा का प्रदर्शन, राहुल गांधी का पुतला फूंका - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रुद्रपुर में कांग्रेस की नीतियों एवं जनविरोधी रवैये के विरोध में भाजपा संगठन ने शुक्रवार को धरना-प्रदर्शन किया। मेयर विकास शर्मा और विधायक शिव अरोरा के नेतृत्व में भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने नैनीताल हाईवे स्थित कलक्ट्रेट परिसर के बाहर कांग्रेस के खिलाफ आक्रोश व्यक्त किया।

विज्ञापन


इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी का पुतला फूंककर विरोध जताया। प्रदर्शन के दौरान भाजपा नेताओं ने कांग्रेस पर जनविरोधी नीतियों को बढ़ावा देने और जनता को गुमराह करने का आरोप लगाया। धरना-प्रदर्शन में दर्जा राज्य मंत्री रामपाल सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष उत्तम दत्ता, धीरेन्द्र मिश्रा सहित भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी, युवा मोर्चा के कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। भाजपा नेताओं ने कहा कि कांग्रेस की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ पार्टी कार्यकर्ता मजबूती से जनता की आवाज उठाते रहेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें