रुद्रपुर पहुंचे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन
- फोटो : अमर उजाला
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन रुद्रपुर पहुंचे। यहां वह एक निजी होटल में आयोजित पंजाबी गौरव सम्मेलन को संबोधित करेंगे। कार्यक्रम को लेकर सिख समुदाय में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। सम्मेलन स्थल पर बड़ी संख्या में सिख समुदाय के लोग जुटे हैं। सम्मेलन के जरिए भाजपा तराई में सिख और पंजाबी वोट बैंक को साधने की कोशिश में है। कार्यक्रम में ऊधमसिंह नगर के अलावा बड़ी संख्या में उत्तरप्रदेश के बिलासपुर और रामपुर के किसान शामिल हुए हैं। नितिन नवीन के संबोधन पर सभी की निगाहें टिकी हैं।