फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UK News: राजनीतिक टिप्पणी पर भाजपा-कांग्रेस कार्यकर्ता भिड़े, थाने में चला हंगामा; BJP सभासद ने उठाया ये कदम

Mon, 22 Sep 2025 05:26 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर

सार

पंतनगर में भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच राजनीतिक टिप्पणी को लेकर हुई झड़प के बाद पुलिस ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

 
विज्ञापन
भाजपा और कांग्रेस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंतनगर में राजनीतिक टिप्पणी पर रविवार देर रात भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ता आमने-सामने आ गए। दोनों पक्षों में मारपीट के बाद थाने में विवाद चलता रहा। भाजपा सभासद की तहरीर पर पुलिस ने कांग्रेस कार्यकर्ता अजय सिंह अज्जू, हरिओम, दिनेश सिंह, राहुल व 10-12 अन्य लोगों पर मारपीट सहित धमकी देने का केस दर्ज किया है।

वार्ड नंबर-सात निवासी भाजपा सभासद धनोज यादव ने पुलिस को तहरीर में बताया कि बीते शनिवार को नगला बचाओ अभियान व्हाट्सएप ग्रुप में कुछ लोगों ने गलत राजनीतिक टिप्पणी कर दी, जिन्हें समझा दिया गया था। रविवार शाम लगभग छह बजे उनके पास अजय कुमार उर्फ अज्जू का फोन आया, इसमें उसने गोलगेट पर आने को कहा। उसके गोलगेट पहुंचने पर अज्जू, हरिओम व दिनेश सिंह ने उससे मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी।

इसी बीच उनका भाई उसे ढूंढने गोलगेट पहुंचा तो उनके साथ भी आरोपियों व 10-12 लोगों ने मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। पिटाई से घायल उसके भाई का अस्पताल में इलाज चल रहा है। इन लोगों ने उसके भाई के वाहन को भी क्षतिग्रस्त कर दिया है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें