फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: छह विकासखंडों में बनेगी गोशाला, लगेंगे बायोगैस संयंत्र

Thu, 14 Sep 2023 12:38 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
रुद्रपुर एनएच-87 में रात के समय बैठे निराश्रित गोवंशीय पशु। संवाद
विज्ञापन
रुद्रपुर। रुद्रपुर, जसपुर, काशीपुर, बाजपुर, गदरपुर, सितारगंज ब्लॉक में गोशाला बनेंगी। ग्रामीण क्षेत्रों में जिला पंचायत और शहरी क्षेत्रों में नगर निकायों की ओर से इनका निर्माण कार्य किया जाएगा। इसके लिए डीपीआर बनाने का कार्य शुरू हो गया है।
विज्ञापन

वर्ष 2019 की पशुगणना के अनुसार जिले में 3,475 निराश्रित गोवंशीय पशु सड़कों या जंगलों में घूम रहे थे। पशुपालन विभाग के मुताबिक अब गोवंशीय पशुओं की संख्या करीब 6,000 हो चुकी है। हाईवे या सड़कों पर निराश्रित घूम रहे पशुओं से सड़क हादसे होने के साथ ही उनकी भी मौत हो रही है। हाईकोर्ट के सख्त निर्देश पर शासन ने सभी जिलों में गोशालाएं खोलने के आदेश दिए हैं। इसलिए डीएम ने सभी एसडीएम को गोशालाओं के लिए भूमि चिह्नित करने के निर्देश दिए थे।
भूमि चिह्नित करने के बाद अब गांव में जिला पंचायत या शहर में नगर निगम या पालिकाओं की ओर से गोशालाएं बनाने के लिए डीपीआर बनाई जा रही है। सीवीओ डॉ. एसबी पांडेय ने बताया कि गोशाला का संचालन एनजीओ के माध्यम से किया जाएगा। सरकार एनजीओ को प्रति गोवंशीय पशु की दर से 80 रुपये दे रही है। गोशाला संचालन के लिए एनजीओ के आवेदन भी आने लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें