सितारगंज। भूतत्व एवं खनिकर्म विभाग के चयनित ठेकेदारों ने गश्त के दौरान बाइक सवार दो युवकों को टक्कर मार दी।
रविवार देर रात भूतत्व एवं खनिकर्म विभाग के चयनित ठेकेदार वाहन से गश्त कर रहे थे। बमनपुरी तिराहे पर स्थित चेक पोस्ट के पास ठेकेदारों ने बाइक सवार गांव बमनपुरी निवासी गुरदीप सिंह (21) और पीयूष तिवारी (22) को जोरदार टक्कर मार दी। इससे दोनों घायल होकर सड़क पर गिर गए। इसके बाद ठेकेदार युवकों को तड़पता छोड़ गाड़ी लेकर फरार हो गए।
राहगीरों ने दोनों युवकों को उप जिला चिकित्सालय सितारगंज में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने उसे हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया।
बीडीसी अजय कठायत ने आरोप लगाया कि ठेकेदार के लोग लापरवाही से वाहन चलाते हैं। पहले भी वह लोगों को वाहन से चोटिल कर चुके हैं।
वहीं, उन्होंने पुलिस से मामले में सख्त कार्रवाई की मांग की है। इधर, पुलिस ने बताया कि मामले में कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। संवाद