फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Road Accident: कार की टक्कर से घायल बाइक सवार महिला की इलाज के दौरान मौत, पति भर्ती

Tue, 01 Apr 2025 05:07 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर

सार

काशीपुर में बाइक सवार महिला व उसका पति सड़क हादसे में घायल हो गए। महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई जबकि घायल पति का एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। 
विज्ञापन
सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 

काशीपुर में बेटी की दवा लेने जा रही बाइक सवार महिला व उसका पति सड़क हादसे में घायल हो गए। महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई जबकि घायल पति का एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। वहीं हादसे में बेटी सकुशल है।

 

रामनगर के चिलकिया निवासी सोनू अपनी पत्नी ममता (32), बेटी राखी (8) के साथ सोमवार की दोपहर मोहल्ला टांडा स्थित एक निजी अस्पताल से दवा लेने जा रहे थे। इसी दौरान रामनगर रोड स्थित सती माता मंदिर के पास सामने से आ रही एक कार ने उनकी बाइक को सामने से टक्कर मार दी। टक्कर लगने से पति-पत्नी घायल हो गए। जबकि बच्ची झाड़ियों में जा गिरी, जिससे वह सुरक्षित बच गई।

घायल पति-पत्नी को राहगीरों की मदद से मुरादाबाद रोड स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां पर दोनों का इलाज चल रहा था। सोमवार की रात ममता ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया, जिससे परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वह अपने पीछे तीन बेटी चंचल (12), माही (9) और राखी (8) को रोता-बिलखता छोड़ गईं हैं।

उधर, मंगलवार को पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे परिजनों ने बताया सोनू का अभी भी अस्पताल में ही इलाज चल रहा है। बताया रामनगर की पुलिस ने कार को कब्जे में ले लिया है। घटना की अभी कोई तहरीर नहीं दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें