फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार गंभीर घायल

Thu, 05 Sep 2024 02:23 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर पट्टी। कनौरी निवासी रिहान पुत्र जुम्मा बुधवार देर शाम सुल्तानपुर पट्टी बाजार से सामान खरीदकर बाइक से घर जा रहा था। ग्राम पिपलिया में बाजपुर की ओर से आ रही तेज रफ्तार कार ने बाइक को टक्कर मार दी। इसमें रिहान गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे बाजपुर के सरकारी अस्पताल ले गए। उसकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टर ने उसे रेफर कर दिया। इधर टक्कर के बाद कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में पलट गई और कार चालक मौके से फरार हो गया। दोराहा पुलिस चौकी प्रभारी सुरेंद्र कुमार ने टीम के साथ मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली। साथ ही कार और बाइक को कब्जे में लिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें