फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक की चपेट में आकर बाइक सवार गंभीर, हायर सेंटर रेफर

विज्ञापन
खटीमा नागरिक अस्पताल में घायल बाइक सवार वीरेंद्र शाही का इलाज करते चिकित्सा कर्मी। - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
खटीमा। पीलीभीत मार्ग पर ट्रक की चपेट में आने से एक बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। नागरिक अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। जानकारी के अनुसार, शुक्रवार को भुजिया नम्बर एक निवासी 45 वर्षीय वीरेंद्र शाही पुत्र शेर बहादुर सिंह बाइक से खटीमा नगर को आ रहा था। इस बीच मुड़ेली के पास ट्रक की चपेट में आकर वह घायल हो गया। जिसे तत्काल नागरिक अस्पताल लाया गया। अस्पताल में डॉ.केसी पन्त चीफ फार्मासिस्ट केएस वल्दिया ने प्राथमिक इलाज किया। डॉ. पन्त ने बताया कि सिर में गम्भीर चोट के चलते हायर सेंटर रेफर किया गया। इस बीच हादसे की सूचना मिलते ही अस्पताल में खासी गहमा गहमी रही। अस्पताल प्रबंधन ने पुलिस को सूचना दी। दोपहर बाद तक पुलिस को तहरीर नहीं सौंपी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें