फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: कंटेनर की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत, साथी घायल

Mon, 29 Dec 2025 12:49 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। नगर के व्यस्ततम इंदिरा चौक के पास कंटेनर की चपेट में आने से बाइक चालक की मौत हो गई। बाइक पर सवार दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन

रविवार दोपहर करीब एक बजे काशीपुर रोड से किच्छा की ओर जा रहा कंटेनर इंदिरा चौक से गुजर रहा था। इसी दौरान बिना नंबर की प्लेटिना बाइक कंटेनर की चपेट में आ गई। कंटेनर का पिछला पहिया बाइक पर चढ़ गया। बाइक चालक स्वार रामपुर निवासी वसीम (35) और बाइक पर सवार युवक रिजवान गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर मौजूद सीपीयू के एसआई दिनेश उप्रेती और यातायात पुलिस कर्मी मनोज कुमार दोनों को जिला अस्पताल ले गए जहां चिकित्सकों ने वसीम को मृत घोषित कर दिया। रिजवान का अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने कंटेनर को कब्जे में ले लिया। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भिजवा दिया है। मामले की जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें