फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: पिकअप की टक्कर से बाइक सवार की मौत

Sun, 14 Jul 2024 03:56 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
बाजपुर। रामपुर रोड पर पिकअप और बाइक की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक सवार की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

शुक्रवार देर रात रामपुर रोड स्थित एक होटल में आयोजित समारोह में शामिल होकर 48 वर्षीय रामसुरेश निवासी मोहल्ला संजय कॉलोनी बाइक से वापस घर आ रहे थे। तभी रास्ते में विपरीत दिशा से आ रही आम से भरी पिकअप ने टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार रामसुरेश गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुंचे लोगों ने घायल को उप जिला चिकित्सालय पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कस्बा इंचार्ज कैलाश चंद नगरकोटी ने बताया कि घटना के बाद चालक पिकअप छोड़ कर भाग गया। पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया है। मृतक राम सुरेश एक राइस मिल पर नौकरी करते थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें