मझोला। सुनपहर गांव में बृहस्पतिवार को दो बाइक की भिड़ंत होने से एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि तीन लोग घायल हो गए। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सुनपहर गांव निवासी गुरदेव सिंह( 55) पुत्र दर्शन सिंह और इंद्रजीत बृहस्पतिवार को बाइक में सवार होकर उलानी की ओर जा रहे थे। गौहनिया, सुनगढ़ी, पीलीभीत निवासी सौरभ और प्रिया भी बाइक से आ रहे थे। दोनों बाइकों की टक्कर होने से चारों बाइक सवार घायल हो गए। अस्पताल में उपचार के दौरान गुरदेव सिंह की मौत हो गई जबकि गंभीर रूप से घायल इंद्रजीत सिंह व सौरभ को हायर सेंटर रेफर किया गया है। प्रिया की हालत सामान्य है।