रुद्रपुर। किच्छा में कार की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। वह मूलरूप से बरेली का रहने वाला था। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। कस्बा फरीदपुर मोहल्ला रामलीला बरेली निवासी 40 वर्षीय रामचंद्र पुत्र भूरा उर्फ नाथूलाल लंबे अरसे से किच्छा में रहकर किसी कंपनी में नौकरी करते थे। उनके भाई झांझर लाल ने बताया कि रामचंद्र तीन साल से घर नहीं आए थे। सोमवार को उनकी मौत की सूचना पर वह पहुंचे। बताया कि रामचंद्र विवाहित थे लेकिन पत्नी उन्हें छोड़कर चली गई थी। इधर, पुलिस ने कार चालक की तलाश शुरू कर दी है। ब्यूरो