काशीपुर। सड़क हादसे में बाइक सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
सुभाष नगर निवासी सुनील यादव (40) सोमवार देर शाम बाइक से अपने पैतृक गांव ठाकुरद्वारा क्षेत्र के ग्राम पंडितपुर जा रहे थे। गांव के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आकर वह गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने उन्हें मुरादाबाद रोड स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं घटना से परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों के मुताबिक वह खेतीबाड़ी का काम करते थे। संवाद
ट्रैक्टर ट्रॉली की टक्कर से बाइक सवार गंभीर
बाजपुर। ट्रैक्टर ट्रॉली की टक्कर से बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक इलाज कर उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। मंगलवार को गांव इटव्वा स्थित एक स्टोन क्रशर के पास खनन से भरी एक ट्रैक्टर ट्रॉली ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार अभिषेक निवासी गांव इटव्वा गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने घायल को 108 एंबुलेंस से सीएचसी में भर्ती कराया। संवाद