फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: कार की टक्कर से बाइक सवार युवक घायल

Tue, 02 Sep 2025 01:42 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। दिनेशपुर के आनंदखेड़ा नंबर दो, बुक्सौरा निवासी सुबा सिंह ने कोतवाली में दर्ज कराए केस में कहा कि उनका बेटा शुभदीप सिंह तीन अगस्त की सुबह बहेड़ी अपने मामा के घर बाइक से जा रहा था। एनएच 74 पर श्मशान घाट के सामने कार संख्या यूके06 एवी 0122 ने अचानक कट से यू-टर्न लेते हुए वाहन किच्छा की ओर मोड़ दिया। इससे कार उनके बेटे की बाइक से टकरा गई। उनका बेटा सड़क पर गिर गया और उसके दाएं हाथ की कोहनी टूट गई। इसके साथ ही उसके दाएं कंधे, सीने और मुंह पर गंभीर चोट आई। हादसे के बाद चालक कार लेकर भाग गया। राहगीर हरप्रीत सिंह, राजीव गुप्ता ने उनके बेटे को निजी अस्पताल में भर्ती कराया और वहां से बेटे को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। इसके बाद उनके बेटे को गाजियाबाद के वैशाली में एक निजी अस्पताल ले जाया गया। 12 अगस्त को बेटे का इलाज कराने के बाद उसे घर लाया गया। पुलिस ने चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें