रुद्रपुर। कोतवाली क्षेत्र की आदर्श काॅलोनी में खाना खाने के बाद सड़क पर टहल रही महिला के गले से बाइक सवार चेन छीनकर फरार हो गए।
जानकारी के अनुसार सोमवार देर शाम आदर्श काॅलोनी निवासी नफीसा खाना खाने के बाद सड़क पर टहल रही थी। बालाजी द्वार रोड पर गुरुनानक स्कूल के सामने गली पर बाइक सवार दो बदमाश वहां पहुंचे और नफीसा के गले से सोने की चेन झपटकर फरार हो गए। नफीसा के शोर मचाने पर आसपास के लोगों ने बदमाशों का पीछा किया, मगर वे भाग निकले। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी को खंगाला। एसपी सिटी मनोज कत्याल ने बताया कि बाइक सवार बदमाशों को चिह्नित कर गिरफ्तार करने की कार्रवाई की जा रही है।