फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: भैंस से टकराई बाइक, पति की मौत, पत्नी गंभीर

Tue, 23 Apr 2024 03:56 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
प्रतीकात्मक
विज्ञापन
सितारगंज। सिडकुल मार्ग पर भैंस से टकराकर बाइक सवार पति-पत्नी घायल हो गए। इसी दौरान घायल दंपती को बचाने की कोशिश में सामने से आ रही कार पलट गई जिसमें कार सवार छह लोग घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल बाइक सवार युवक ने बाद में दम तोड़ दिया जबकि उसकी पत्नी और कार सवार बाल आयोग की सदस्य सुमन राय व पांच अन्य लोग घायल हो गए। सभी घायलों का अस्पताल में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

रविवार शाम सिडकुल मार्ग पर कोतवाली क्षेत्र के गांव ढौराडाम निवासी संदीप सिंह (30) पुत्र कुलवंत सिंह पत्नी सीमा के साथ विवाह समारोह में शामिल होने जा रहा था। सिडकुल मार्ग पर उनकी बाइक भैंस से बाइक टकरा गई। हादसे में संदीप और सीमा गंभीर रूप से घायल हो गए। इस दौरान सामने से आ रही कार चालक ने दोनों घायलों को बचाने की कोशिश की लेकिन वह कार से संतुलन खो बैठा और कार पलट गई जिससे उसमें सवार छह लोग घायल हो गए।
घायल संदीप सिंह को निजी अस्पताल से हायर सेंटर रेफर कर दिया था। देर रात संदीप ने दम तोड़ दिया जबकि सीमा को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सोमवार को संदीप सिंह का अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन

बताया गया कि संदीप परिवार में इकलौता पुत्र था और उसकी एक साल पहले सीमा से शादी हुई थी। वह परचून की दुकान चलाता था।
कार में सवार बाल आयोग की सदस्य सुमन राय निवासी सितारगंज, वंदना चौहान निवासी सिसौना, प्रेम चंद्र गुप्ता, आकाश चौबे, बसंत जोशी निवासी सुप्रिया कॉलोनी और कार चालक राजेश राणा निवासी नकुलिया को उप जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद सभी को छुट्टी दे दी गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें