काशीपुर। भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) की ओर से फिट इंडिया के तहत साइकिल रैली निकाली गई। रविवार सुबह ग्राम धनौरी में रैली का शुभारंभ ग्राम प्रधान वीरजोत सिंह ग्रेवाल ने झंडी दिखाकर किया। इसमें करीब 50 लोगों ने भाग लिया। केंद्र प्रभारी नीरज कुमार ने बताया कि प्रधानमंत्री के मंत्र फिटनेस की डोज, आधा घंटा रोज के अनुरूप साइकिल चलाना प्रदूषण को कम करने के लिए समाधान के रूप में काम करता है। यहां एथलेटिक्स कोच ओमप्रकाश सिंह, संदीप सिंह नेगी, पवन शर्मा आदि मौजूद रहे।