बाजपुर। धनसारा में विकास कार्यों की अनदेखी से नाराज ग्रामीणों और भीम आर्मी कार्यकर्ताओं ने सोमवार शाम क्षेत्रीय विधायक और सांसद का पुतला फूंका। ग्रामीणों का कहना है कि चुनाव जीतने के बाद विधायक यशपाल आर्य और सांसद अजय भट्ट गांव में नहीं आए, जिससे कई विकास कार्य अधूरे पड़े हैं। नई योजनाओं को गति नहीं मिल रही है। कहा कि जनप्रतिनिधियों को जनता की सुध लेनी चाहिए। वहां सादक अली, भीम आर्मी के जिला महासचिव प्रशांत जाटव, विजय कुमार, फारूक, राहुल, सोनू, आसिफ, विक्रम, अंशुल आदि मौजूद रहे।