गदरपुर। सावन मास के अवसर पर क्षेत्र के ओम बापू मंदिर में कांवड़ियों के लिए भंडारा लगाया है। यहां कांवड़ियों के भोजन व ठहरने की व्यवस्था भी की गई है। यह व्यवस्था विगत कई वर्षों से शिव भक्तों की सेवा में लगे एक परिवार की ओर से की जा रही है। इस मौके पर समाजसेवी विनोद भुसरी, अनिल भुसरी, मुनी भुसरी, ऋषि भुसरी, अभिषेक गुम्बर, विनोद चौधरी, सतीश बत्रा आदि रहे।