बाजपुर। बाजपुर गांव स्थित शिव मंदिर में मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा के बाद बुधवार को भंडारे का आयोजन हुआ। इसमें श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी रही। मंगलवार रातभर श्रद्धालुओं की ओर से भजन कीर्तन किए गए। वहां पंडित प्रियांशु शर्मा, कुलदीप, द्वारिका प्रसाद, विपिन शर्मा, राजकुमार जिंदल, सुखबीर सिंह आदि मौजूद रहे।