-28एसटीजी05पी: सितारगंज में नवांगतुक बीईओ तरुण पंत का स्वागत करते शिक्षक। संवाद
सितारगंज। बीआरसी सभागार में आयोजित स्वागत समारोह में जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ की ओर से नवागत बीईओ तरुण पंत को अंग वस्त्र व पुष्प गुच्छ भेंटकर सम्मानित किया। संघ के अध्यक्ष जीवन चंद्र भट्ट ने कहा कि शिक्षक संघ छात्र, विद्यालय और शिक्षक हित में किए जाने वाले कार्यों का समर्थन करेगा।
बीईओ ने राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय डियोढ़ी के प्रधानाध्यापक सोबरन सिंह राणा को प्रदेश स्तरीय श्रेष्ठ संवेदनशील शिक्षक का पुरस्कार देकर उज्जवल भविष्य की कामना की। पूर्व अध्यक्ष सूरज सक्सेना ने संचालन किया। वहां कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय की वार्डन ललिता कोहली, सुभाष चंद्र बोस आवासीय विद्यालय के वार्डन राकेश सुमन, अजीम प्रेमजी फाउंडेशन के ब्लॉक समन्वयक कुलवंत सिंह, सीआरसी समन्वयक प्रेमचंद, एमडीएम प्रभारी हृदेश चौहान, दयाशंकर शर्मा, मनोज कुमार थे।
स्थायी पुस्तकालय अध्यक्ष की नियुक्ति की मांग
रुद्रपुर। एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने एसबीएस पीजी कॉलेज के पुस्तकालय में पुस्तकालय अध्यक्ष की स्थायी नियुक्ति की मांग की है। संगठन के प्रदेश सहमंत्री रचित सिंह ने कहा कि पद रिक्त होने के कारण लंबे समय यहां पर कॉलेज के कर्मचारियों अथवा प्राध्यापकों को ड्यूटी करनी पड़ रही है। लेकिन उन पर कार्य का अतिरिक्त प्रभार होने के कारण अधिकांश समय पुस्तकालय बंद रहता है। उन्होंने कहा इस संबंध में हल्द्वानी स्थित उच्च शिक्षा निदेशालय में भी ज्ञापन दिया जाएगा।