फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रुद्रपुर: चार सूत्री मांगों पर बंगाली समाज का कलक्ट्रेट कूच, मुख्य गेट खोलकर परिसर में घुसे; हुई धक्का- मुक्की

Sun, 20 Sep 2026 05:01 PM IST
गायत्री जोशी संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रपुर

सार

चार सूत्री मांगों को लेकर बंगाली समाज के लोगों ने कलक्ट्रेट कूच किया। प्रदर्शनकारियों ने मुख्य गेट खोलकर कलेक्ट्रेट परिसर में प्रवेश किया। इस दौरान पुलिस फोर्स कम पड़ गई और कई लोगों को खदेड़ा गया।
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट कूच के दौरान प्रदर्शनकारियों को रोकती पुलिस, मुख्य गेट पर हुई धक्का-मुक्की। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रुद्रपुर में चार सूत्री मांगों को लेकर बंगाली समाज के लोगों ने कलक्ट्रेट कूच किया। प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में लोग कलक्ट्रेट पहुंचे। मुख्य गेट पर पुलिस बल तैनात था, लेकिन प्रदर्शनकारियों की संख्या अधिक होने के कारण पुलिस फोर्स कम पड़ गई।

प्रदर्शनकारियों ने मुख्य गेट खोलकर कलक्ट्रेट परिसर में प्रवेश कर लिया। इस दौरान पुलिस ने कई लोगों को खदेड़ने का प्रयास किया। काफी देर तक परिसर में गहमागहमी की स्थिति बनी रही। इसके बाद प्रदर्शनकारी कलक्ट्रेट परिसर के अंदर ही धरने पर बैठ गए।

प्रदर्शनकारियों ने चार सूत्री मांगों को लेकर अपनी आवाज उठाई। उनका कहना था कि मांगों पर प्रशासन को गंभीरता से कार्रवाई करनी चाहिए। धरने के चलते कलक्ट्रेट परिसर में काफी देर तक हंगामे की स्थिति बनी रही।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें