फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: बंगाली समाज का धरना जारी, आरक्षण नहीं तो चुनाव बहिष्कार की चेतावनी

Tue, 12 May 2026 01:15 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। बंगाली समाज के आरक्षण व अधिकारों के लिए चल रहे अनिश्चितकालीन धरने को तीसरे दिन विभिन्न सामाजिक संगठनों, राजनीतिक दलों और समाजसेवियों का व्यापक समर्थन मिला। आंदोलन में आरक्षण, सामाजिक अधिकारों और एक देश-एक कानून की मांग प्रमुख रूप से उठाई गई। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि बंगाली समाज वर्षों से अपने अधिकारों और आरक्षण की मांग को लेकर संघर्ष कर रहा है, लेकिन अब तक उपेक्षा का सामना करना पड़ रहा है। महिला मोर्चा अध्यक्ष ममता हालदार ने चेतावनी दी कि अगर वर्ष 2027 से पहले बंगाली समाज को आरक्षण नहीं मिला तो आगामी चुनाव का खुलकर बहिष्कार किया जाएगा। धरना स्थल पर पूर्व विधायक प्रेमानंद महाजन, बंगाली कल्याण समिति के प्रदेश महासचिव नारायण हालदार, युवा नेता किशोर हालदार, दिनेश भट्ट, बिट्टू माझी आदि रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें