काशीपुर। बीएड द्वितीय सेमेस्टर के छात्र-छात्राओं की परीक्षाएं 24 अगस्त से शुरू होंगी। राधेहरि महाविद्यालय के बीएड द्वितीय सेमेस्टर में 42 छात्र-छात्राएं पंजीकृत हैं। बीएड विभागाध्यक्ष डॉ. नीरज शुक्ला ने बताया कि पहले दिन स्कूल एडमिनिस्ट्रेशन एंड मैनेजमेंट विषय की परीक्षा होगी। 27 अगस्त को एजुकेशनल टेक्नोलॉजी एंड आईसीटी, 29 अगस्त को अंग्रेजी और संस्कृत, 31 अगस्त को गणित और हिंदी, तीन सितंबर को सोशल स्टडीज और फिजिकल साइंस, पांच सितंबर को कॉमर्स और बायोलॉजिकल सांइस विषय की परीक्षा होेगी। परीक्षाएं सुबह 11 से दोपहर दो बजे तक होंगी। संवाद