फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: सुबह हो या शाम, कुंडेश्वरी राेड पर जाम है आम

Sat, 02 Dec 2023 12:37 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
काशीपुर में कुंडेश्वरी मार्ग पर लगा जाम। संवाद
विज्ञापन
काशीपुर। शहर में चीमा चौराहे से कुंडेश्वरी की ओर जाने वाला मार्ग व्यस्त है। दिनभर जाम की स्थिति बनी रहती है। करीब 20 से 30 मीटर लंबी सड़क को पार करने में 10 से 15 मिनट लग रहे हैं। चीमा चौराहे के पास स्थित रेलवे क्रॉसिंग से ट्रेन गुजरने पर स्थिति और खराब हो जाती है। जाम से परेशान लोग समस्या का समाधान चाहते हैं लेकिन कोई समाधान अभी तक प्रशासन की ओर से नहीं किया जा रहा है।
विज्ञापन


क्या कहते हैं लोग
-कुंडेश्वरी रोड पर हर रोज लगने वाला जाम परेशानी का सबब बना हुआ है। प्रशासन को इसका समाधान जल्दी निकालना चाहिए। - मधुप अग्रवाल
-बाजपुर मार्ग के यातायात का दबाव भी इसी रास्ते पर आ जाने से समस्या ज्यादा बढ़ गई है। प्रशासन को यातायात व्यवस्थित कराना चाहिए। - राहुल जोशी
-सुबह शाम तो जाम लगता ही है। दिन में भी कुंडेश्वरी रोड पर ट्रैफिक का भारी दबाव रहता है। यातायात नियंत्रित करने के प्रभावी इंतजाम करने चाहिए। -लाल सिंह बोरा
विज्ञापन

-कई बार प्रशासन का ध्यान इस मार्ग पर लगने वाले जाम की ओर खींचा गया है लेकिन समस्या का हल नहीं निकला। प्रशासन को इसे गंभीरता से लेना चाहिए। -टिंकू
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें