फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: आज रक्षाबंधन मनाकर भूमिधरी अधिकार मांगेंगी महिलाएं

Tue, 29 Aug 2023 12:37 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
भूमि बचाओ सत्याग्रह आंदोलन 28वें दिन रहा जारी
विज्ञापन

बाजपुर। तहसील परिसर में चल रहा भूमि बचाओ सत्याग्रह आंदोलन 28वें दिन जारी रहा। बाजपुर के ओम शिव कावड़ दल के महंत राजेंद्र बंटी ठक्कर की अगुवाई में कांवड़ियों ने सोमवार को हरिद्वार से भूमि बचाओ आंदोलन को समर्पित डाक कांवड़ लाकर श्री शनिदेव मंदिर में जलाभिषेक किया। आज महिलाएं रक्षाबंधन मनाकर भूमिधरी अधिकार की मांग करेंगी।
विज्ञापन

भूमि बचाओ मुहिम के संयोजक जगतार सिंह बाजवा और सत्याग्रह के आयोजक रणजीत सिंह सोनू ने बताया कि मंगलवार को आंदोलन स्थल पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के प्रतीक स्टेच्यू को राखी बांधकर पीड़ित महिलाएं भूमिधरी अधिकारों की मांग करेंगी। वरिष्ठ व्यापारी नेता निरंजन दास गोयल की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम में सन्नी निजर, विक्रम सिंह लड्डू, भाकियू के प्रदेश अध्यक्ष करम सिंह पड्डा, कुलवीर सिंह, कलीराम बंसल, सत्यवान गर्ग, अचल कोरंगा, हरदेव सिंह आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें