काशीपुर। चीमा चौराहे पर करीब सात साल से लगे बैरिकेडिंग को पुलिस ने बीते दिन हटा दिया है। इससे लोगों को अब लंबा घूम कर यू-टर्न करने से भी राहत मिलेगी। बाजपुर रोड पर रेलवे फाटक के ऊपर से सात साल पहले फ्लाईओवर बनाने का काम शुरू हुआ था। तब वाहनों का डायवर्जन कुंडेश्वरी रोड से चीमा रेलवे फाटक की ओर किया गया। इसके बाद चीमा चौराहे पर यातायात का लोड बढ़ गया था। जाम की स्थिति को देखते हुए पुलिस ने चौराहे के बीच में बैरिकेडिंग लगा दिया था, जिसके चलते कुंडेश्वरी रोड पर जाने के लिए रामनगर रोड स्थित जूते के शोरूम के सामने बने कट से वाहनों को यू-टर्न कर वापस आना पड़ता था। बीते कई दिन से लोग बैरिकेडिंग हटाने की मांग कर रहे थे, जिसके बाद अब पुलिस ने चौराहे से बैरिकेडिंग हटा दी है। संवाद