फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: बार एसोसिएशन ने एडवोकेट विनय की सदस्यता की समाप्त

Wed, 28 May 2025 01:11 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
काशीपुर। बार एसोसिएशन कार्यकारिणी व अनुशासन समिति ने बीते दिनों दो अधिवक्ताओं के बीच हुई मारपीट के मामले में अधिवक्ता विनय पाल की एसोसिएशन से सदस्यता समाप्त कर दी है। साथ ही कारण बताओ नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। बार एसोसिएशन के सचिव नृपेंद्र कुमार चौधरी ने मंगलवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी की। इसमें बताया कि बीती 19 मई को एडवोकेट विनय पाल व राकेश कुमार के बीच चैंबर में हाथापाई हो गई थी। इस दौरान एडवोकेट उमेश जोशी व राजेश कुमार ने बीच-बचाव कराया था। इसके बाद 21 मई को विनय पाल एडवोकेट ने जेएम कोर्ट परिसर में राकेश कुमार एडवोकेट पर लाठी से सिर पर हमला कर घायल कर दिया था। सचिव ने कहा कि एडवोकेट पाल के इस व्यवहार से एसोसिएशन व अधिवक्ताओं की एकता-अखंडता को ठेस पहुंची है। वहीं उन्होंने चार महीने से अधिक समय का सदस्यता शुल्क भी जमा नहीं किया है। इस संबंध में एसोसिएशन की ओर से कारण बताओ नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है। साथ ही एसोसिएशन कार्यकारिणी व अनुशासन समिति ने एडवोकेट पाल की एसोसिएशन से सदस्यता समाप्त कर दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें