पंतनगर में मुख्यमंत्री को अधिवक्ताओं की समस्याओं से अवगत कराते बार अध्यक्ष।
- फोटो : RUDRAPUR
रुद्रपुर। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को पंतनगर स्थित गांधी हाल में पुलिस परिवार की महिलाओं ने ग्रेड पे की मांग को लेकर मुख्यमंत्री को ज्ञापन और स्मृति चिन्ह दिया। कहा कि पुलिसकर्मियों की 20 साल की सेवा के बाद 4600 ग्रेड पे का लाभ दिया जाए। विधायक राजकुमार ठुकराल ने भी उनकी मांग का समर्थन किया। जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष दिवाकर पांडे की अगुवाई में प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को सौंपे ज्ञापन में अधिवक्ताओं के चैंबर निर्माण के लिए तत्कालीन मुख्यमंत्री की ओर से घोषित एक करोड़ की धनराशि तत्काल अवमुक्त करने, काशीपुर स्थित श्रम कोर्ट को सप्ताह में तीन दिन रुद्रपुर न्यायालय में कैंप न्यायालय के रुप में स्थापित करने आदि की मांग की।