फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: बार एसोसिएशन अध्यक्ष के खिलाफ जातिसूचक शब्दों के प्रयोग का आरोप

Sun, 07 Sep 2025 12:48 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सितारगंज। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष दयानंद सिंह ने पुलिस को तहरीर सौंपकर उनके खिलाफ जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करने का आरोप लगाया है। शनिवार को एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने अधिवक्ताओं के साथ कोतवाली पहुंचकर पुलिस को तहरीर सौंपी है। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष वार्ड एक निवासी दयानंद सिंह ने पुलिस को सौंपी तहरीर में कहा है कि पूर्व में संगठन को लेकर विवाद में सोशल मीडिया में उनके खिलाफ अभद्र भाषा का प्रयोग किया गया है। साथ ही जातिसूचक शब्दों का भी प्रयोग किया गया है। दयानंद सिंह ने आरोप लगाया कि 20 अगस्त को सोशल मीडिया में धमकी भी दी गई थी। उन पर अपमानजनक टिप्पणी की गई है। एसएसआई विक्रम सिंह धामी ने बताया कि बार एसोसिएशन के अध्यक्ष की तहरीर मिली है। पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें