रुद्रपुर। जिले में वित्तीय समावेशन मद के तहत बैंक सखियों के प्रशिक्षण शिविर का समापन हो गया। इस दौरान सभी 160 बैंक सखियों को प्रमाणपत्र का वितरण किया गया। राष्ट्रीय ग्रामीण विकास संस्थान में रविवार को समापन पर नेशनल रिसोर्स पर्सन सुधाकर सत्यपथी ने कहा कि प्रशिक्षण के बाद अब बैंक सखियां नियमित लेनदेन कर बचत करें, तभी इस प्रशिक्षण की उपयोगिता सिद्ध होगी। उन्होंने कहा कि बैंक सखी बैंक और समूह के बीच सेतु का कार्य करती हैं। बैंकिंग संबंधित कार्य कराकर वे अपने गांव-घर में रहकर ही प्रतिमाह आठ से 10 हजार रुपये कमा सकती हैं। वहां जिला थिमेटिक विशेषज्ञ सौरभ सक्सेना, आरएफसी सुमित कुमार, भूरी देवी, सुषमा, बीना, बिमलेश, मीनू, रेखा, प्रीति गौतम आदि थीं।