मझोला। श्री कलगीधर साहिब गुरुद्वारा में गुरुद्वारा प्रबंध समिति की ओर से सर्वसम्मति से बलविंदर सिंह को पांचवीं बार गुरुद्वारे का मुख्य प्रधान चुना गया। छोटा प्रधान के पद पर कुलवंत सिंह, सचिव रणजीत सिंह, उप सचिव नरेंदर सिंह बहरुआ व कोषाध्यक्ष पद पर गुरमुख सिंह चुने गए। सभी पदाधिकारियों को सिख संगत की ओर से बधाई दी गई। वहां पर अमरजीत सिंह, साहब सिंह, दर्शन सिंह, साहब सिंह, अमरजीत सिंह, सुखविंदर सिंह, तेजेंदर सिंह, हरपाल सिंह, कुलदीप सिंह आदि थे।