फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: पहाड़ों पर हुई बारिश से बैगुल और कैलाश नदी उफनाई

Thu, 26 Jun 2025 12:33 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
सितारगंज में नदियों का निरीक्षण करते तहसीलदार हिमांशु जोशी।
विज्ञापन
सितारगंज।
विज्ञापन

बीती रात पहाड़ों पर हुई भारी बारिश से बैगुल और कैलाश नदी का जलस्तर बढ़ गया, हालांकि दोनों ही नदियों का जलस्तर खतरे के निशान से नीचे है। बुधवार को तहसीलदार हिमांशु जोशी ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों के साथ नदी और बाढ़ चौकियों का दौरा किया। तहसीलदार हिमांशु जोशी ने बताया कि बैगुल नदी में 6500 क्यूसेक और कैलाश नदी में 17000 क्यूसेक पानी आया है। दोनों ही नदी में अभी पानी खतरे के निशान से नीचे है। आपदा कंट्रोल रूम में बाढ़ की कोई सूचना नहीं आई है। उन्होंने बताया कि आगामी दिनों में बाढ़ सुरक्षा की तैयारी को जांचने के लिए मॉकड्रिल की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें