बाजपुर। नेपाल के दोधारा चांदनी (महेंद्र नगर) में प्रगतिशील लेखक संघ की ओर से शनिवार को अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें बाजपुर के युवा कवि बादल बाजपुरी ने भी प्रतिभाग किया। कार्यक्रम में बादल बाजपुरी को साहित्य गौरव सम्मान से सम्मानित किया गया। उन्हें यह सम्मान प्रगतिशील लेखक संघ के जिलाध्यक्ष प्रजापति नेगी और डॉ. देवी क्षेत्री, प्रदीप ज्ञावली ने संयुक्त रूप से प्रदान किया। संवाद