फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: बाबा तरसेम सिंह की स्कूलों के विस्तार की तमन्ना भी रह गई अधूरी

Wed, 03 Apr 2024 01:51 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
बाबा तरसेम सिंह की फाइल फोटो।
विज्ञापन
काशीपुर। काशीपुर से विशेष लगाव रखने वाले बाबा तरसेम सिंह यहां डेरा कार सेवा की ओर से संचालित तीन शिक्षण संस्थाओं का विस्तार करना चाहते थे। उन्होंने गुरुनानक इंटर कॉलेज में मुख्य द्वार का नवनिर्माण और दूसरी मंजिल पर भी निर्माण कार्य शुरू कराया था जो अब बंद पड़ा है।
विज्ञापन



इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्य सुरुचि सक्सेना ने बताया कि बाबा तरसेम सिंह अंतिम बार करीब आठ महीने पहले कॉलेज का निरीक्षण करने के लिए आए थे। तब उन्होंने कॉलेज के मुख्य द्वार का नवीनीकरण करते हुए नया बनवाने को कहा था। इसके अलावा कुछ और कमरे भी बनवाने के लिए कहा था। यह काम शुरू भी कर दिया गया था लेकिन निर्माण कार्य पूरा होता और इसका विधिवत उद्घाटन हो पाता उससे पहले ही उनकी हत्या कर दी गई।

बता दें कि नानकमत्ता डेरा कार सेवा के प्रमुख रहे बाबा तरसेम सिंह की पिछले दिनों हुई हत्याकांड का खुलासा करने के लिए पुलिस तमाम प्रयास कर रही है। इसके लिए उत्तराखंड से यूपी और पंजाब तक दबिशें दी जा रही हैं। लेकिन पुलिस को खास सफलता नहीं मिल पाई।
विज्ञापन




-



दो महीने पहले ही विद्यार्थियों के लिए खरीदे थे 16 कंप्यूटर

काशीपुर। प्रधानाचार्य सुरुचि सक्सेना ने बताया कि बाबा तरसेम सिंह बच्चों को कंप्यूटर शिक्षा और स्मार्ट क्लास में भी पारंगत बनाने के पक्षधर थे। कॉलेज प्रबंध समिति की ओर से भेजे गए प्रस्ताव को स्वीकार करते हुए उन्होंने दो महीने पहले ही 16 कंप्यूटर और स्मार्ट क्लास के लिए जरूरी उपकरण खरीदे थे जिनके माध्यम से नई शिक्षण व्यवस्था की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें