फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाबा तरसेम सिंह हत्याकांड: हत्यारोपियों पर 50-50 हजार का इनाम घोषित

Thu, 04 Apr 2024 02:00 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
प्रतीकात्मक
विज्ञापन
खटीमा (ऊधमसिंह नगर)। धार्मिक डेरा कार सेवा के जत्थेदार बाबा तरसेम सिंह की हत्या के सात दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली है। हालांकि पुलिस की ओर से यूपी, हरियाणा, पंजाब सहित पांच राज्यों में दबिश देने का दावा किया जा रहा है। पुलिस ने हत्यारोपियों पर इनाम बढ़ाकर 50-50 हजार रुपये कर दिया है।
विज्ञापन




एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी ने बताया कि हत्या के मामले में डीआईजी स्तर पर सर्वजीत सिंह और अमरजीत सिंह पर 25-25 हजार रुपये का इनाम रखा गया था। अब इसे बढ़ा दिया गया है। उन्होंने बताया कि यूपी, हरियाणा, पंजाब समेत पांच राज्यों में आरोपियों की धरपकड़ के लिए कार्रवाई चल रही है। हत्याकांड के खुलासे के लिए साइबर एक्सपर्ट को भी लगाया गया है। स्थानीय स्तर पर कई लोगों से लगातार पूछताछ जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें