फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: बाबा रवि इंदर सिंह बने डेरा कार सेवा के मुख्य सेवादार

Mon, 06 May 2024 02:03 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
धार्मिक डेरा कार सेवा के संत बाबा बचन सिंह नवनियुक्त प्रमुख सेवादार बाबा रवि इंदर सिंह को सिरोप
विज्ञापन
नानकमत्ता। धार्मिक डेरा कार सेवा श्री नानकमत्ता साहिब के मुख्य सेवादार की जिम्मेदारी दिल्ली के बाबा रवि इंदर सिंह को सौंपी गई है। धार्मिक डेरा कार सेवा के प्रमुख संत जत्थेदार बाबा बचन सिंह ने संतों और संगत की उपस्थिति में बाबा रवि इंदर सिंह को सिरोपा भेंट किया।
विज्ञापन


रविवार को धार्मिक डेरा कार सेवा में यूपी और उत्तराखंड के विभिन्न क्षेत्रों की भारी संख्या में संगत पहुंची। धार्मिक डेरा बाबा हरबंस सिंह बाबा फौजा सिंह के प्रमुख संत जत्थेदार बाबा बचन सिंह ने गुरुद्वारा रीठा साहिब के जत्थेदार बाबा श्याम सिंह, गुरुद्वारा नानक पुरी टांडा के बाबा गुरजंट सिंह, पूरनपुर के बाबा सुखदेव सिंह, बाबा लक्ष्मण सिंह व संगत की उपस्थिति में बाबा रवि इंदर सिंह को सरोपा भेंट कर नानकमत्ता डेरे के प्रमुख की सेवादारी सौंपी।
कार्यक्रम का संचालन कर रहे अजीत पाल सिंह ने बताया कि बाबा हरबंस सिंह ने 1974 में डेरे की स्थापना संगत के सहयोग से की थी। अब कुछ धर्म विरोधी लोग अपने स्वार्थ के कारण डेरा कार सेवा बंद करना चाहते हैं। अजीत पाल ने संगत से डेरा बंद करने के बारे में राय मांगी। संगत ने डेरा बंद करने का विरोध किया। संगत ने कहा कि डेरे का विरोध करने वालों का संगत मुंहतोड़ जवाब देगी।
विज्ञापन

गौरतलब है कि 28 मार्च 2024 को डेरा कार सेवा के जत्थेदार बाबा तरसेम सिंह की बाइक सवार दो हत्यारों ने डेरा परिसर में घुसकर गोली मारकर हत्या कर दी थी। हत्या के बाद से डेरे की व्यवस्था डेरे के सेवादार संभाल रहे थे। वहां हरजिंदर सिंह बिलासपुर, मलकीत सिंह पप्पू, बलदेव सिंह नामधारी, गुरु कावल सिंह, बलविंदर सिंह मान, केवल सिंह प्रधान, गुरदीप सिंह दीपा, कुलदीप सिंह भुल्लर, डॉ पवेन्दर सिंह धालीवाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें