जीबी पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय की 55वीं वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता
संवाद न्यूज एजेंसी
पंतनगर। जीबी पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय की 55वीं वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता दूसरे दिन भी स्टीवेंसन स्टेडियम में जारी रही। भाला फेंक (जैवलिन थ्रो) के छात्र वर्ग में नेहरू भवन के आयुष पुरोहित प्रथम और छात्रा वर्ग में सरोजनी भवन की अक्षिता प्रथम रहीं।
छात्र वर्ग की 800 मीटर दौड़ में मीनाक्षी भवन के ध्रुव शर्मा और छात्रा वर्ग में गांधी भवन की नेहा बोरा प्रथम रहीं। 5000 मीटर दौड़ में नेहरू भवन की कनिष्का, 110 मीटर की बाधा दौड़ में सीबी-1 के अमन दुम्का, 400 मीटर बाधा दौड़ में सीबी-1 के दीपराज गोस्वामी, लंबी कूद में पटेल भवन के जतिन कुमार, शॉटपुट के छात्र वर्ग में नेहरू भवन के अक्षंच परिहार और छात्रा वर्ग में गोल्डन जुबली की पारूल सिंह प्रथम रही।
4 गुणा 400 रिले के छात्र वर्ग में सीबी-1 के विशाल राना, लोकेश सिंह बोरा, राहुल कुमार व भरत सिंह और छात्रा वर्ग में मंदाकिनी भवन की मनीषा पांडे, अमृता शुक्ला, मेघर जग्गी व सिमरन अंदौत्रा ने बाजी मारी। सभी प्रतिभागियों को कार्यवाहक कुलपति डॉ. दीपा विनय, अधिष्ठाता छात्र कल्याण डॉ. बृजेश सिंह व प्रभारी शारीरिक शिक्षा डॉ. पूनम त्यागी ने पुरस्कृत किया। संवाद