फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: नशा मुक्त उत्तराखंड बनाने के लिए किया जागरूक

Sun, 15 Jun 2025 12:39 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सितारगंज। डीएम नितिन सिंह भदौरिया के निर्देश पर गांव चोमेला में नशा मुक्त भारत अभियान और ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन के तहत जागरूकता अभियान चलाया गया। जिला प्रोबेशन अधिकारी व्योमा जैन ने बताया कि चाइल्ड हेल्पलाइन की केंद्र समन्वयक चांदनी रावत और गोविंद सिंह पांगती ने ग्रामीण महिलाओं एवं बच्चों को नशा मुक्ति एवं ड्रग्स से संबंधित जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सरकार ने राज्य को 2025 तक नशा मुक्त बनाने के लिए ड्रग्स फ्री देवभूमि नामक अभियान की शुरुआत की है। अभियान का उद्देश्य लोगों को नशे की लत से मुक्त करना और एक स्वस्थ समाज का निर्माण करना है। वहां पर सामाजिक कार्यकर्ता पुष्पा पानू, आंगनबाड़ी सहायिका बबली आदि थीं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें